चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग द्वारा नानपुर थाना क्षेत्र के बहेड़ा जाहिदपुर गांव में छापेमारी कर चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा नानपुर थाना क्षेत्र के बहेड़ा जाहिदपुर गांव में छापेमारी कर चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर नानपुर थाना क्षेत्र के बहेड़ा जाहिदपुर निवासी अरुण मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार अजीत कुमार यादव के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पिकअप वैन व टेंपो की टक्कर में एक जख्मी, दरभंगा रेफर

पुपरी. पुपरी-बेनीपट्टी मुख्य पथ में बुधवार को पिकअप वैन व टेंपो के टक्कर में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी रामपुर निवासी रामलाल शर्मा के पुत्र सुशील शर्मा टेंपो से जा रहा था. इसी क्रम में नगर में पिकअप व टेंपो के टक्कर में जख्मी हो गये. जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां जख्मी को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >