30 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुरुवार को चोरौत थाना क्षेत्र के नेहाल गैस एजेंसी के पास वाहन चेकिंग के दौरान 30 बोतल नेपाली

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुरुवार को चोरौत थाना क्षेत्र के नेहाल गैस एजेंसी के पास वाहन चेकिंग के दौरान 30 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के बेदौल गांव निवासी सियावार कुमार के रुप में की गयी है. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में जमादार शिवानी चंद्रा के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पूर्व के शराब तस्करी मामले का आरोपित गिरफ्तार

पुपरी. स्थानीय थाने की पुलिस ने नगर के बसंत चौक के समीप छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति नगर के बसंत चौक निवासी राजेश दास के पुत्र राजा दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाने में शराब बेचने का आरोप दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >