13 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नीय थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र के कर्पूरी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 13 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र के कर्पूरी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 13 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के पुपरी गांव निवासी स्व हीरा मुखिया के पुत्र दिनेश मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में पुअनि जगरनाथ यादव के आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पांच लीटर चुलाई शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वनगांव गांव में छापेमारी कर पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला तस्कर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी महेश मांझी की पत्नी निरो देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में जमादार अजीत कुमार यादव के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >