Sitamarhi News: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए बसबिट्टा मछली गद्दी के पास 27 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है.
बसबिट्टा में एसएसबी की कार्रवाई
एसएसबी की टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देख साइकिल सवार को रोका.
तलाशी लेने पर उसके पास से 27 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ केस
इस मामले में सोमवार को मेजरगंज थाना में आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
सीमा पर निगरानी जारी
पुलिस और एसएसबी की ओर से नेपाल सीमा से होने वाली शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार संयुक्त निगरानी और कार्रवाई की जा रही है.
अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
