मेजरगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, तस्करी के लिए रखी 45 बोरी यूरिया खाद जब्त

मेजरगंज के हरपुर कला में एसएसबी ने नेपाल तस्करी के लिए रखी गई 45 बोरी यूरिया खाद को जप्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेजरगंज यूरिया जब्ती: सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने खाद तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. बसबिट्टा एसएसबी कैंप के अधीन संचालित हरपुर कला बीओपी के सतर्क जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमावर्ती गांव श्रीनगर में घेराबंदी कर 45 बोरी अवैध यूरिया खाद को जब्त कर लिया है. तस्कर इस खाद को भारतीय सीमा से सटे ठिकाने पर एकत्र कर अवैध तरीके से नेपाल ले जाने की फिराक में थे.

गुप्त सूचना पर एसएसबी जवानों ने की त्वरित छापेमारी

एसएसबी को रविवार को पुख्ता इनपुट मिला था कि सीमावर्ती गांव श्रीनगर में भारी मात्रा में रासायनिक खाद एकत्रित कर रखी गई है. सूचना मिलते ही हरपुर कला बीओपी के उप निरीक्षक जीवन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पेट्रोलिंग टीम गठित की गई. जवानों ने बताए गए संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी तो वहां यूरिया खाद की कई बोरियां लावारिस हालत में रखी पाई गईं.

नेपाल सीमा पार कराने की रची गई थी बड़ी साजिश

मौके की सघन जांच के बाद जवानों ने तस्करी के उद्देश्य से जुटाई गई पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया:

  • लावारिस हालत में रखी कुल 45 बोरी यूरिया खाद को विधिवत जब्त किया गया.
  • भारतीय यूरिया को अवैध रास्तों से सीमा पार नेपाल भेजने की तैयारी थी.
  • एसएसबी की अचानक हुई कार्रवाई के दौरान अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर तस्कर मौके से भागने में सफल रहे.

थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, तस्करों की खोजबीन जारी

इस जब्ती के संबंध में एसएसबी उप निरीक्षक जीवन सिंह के लिखित आवेदन पर सोमवार को मेजरगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह यूरिया किस खाद विक्रेता से खरीदी गई थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन से स्थानीय तस्कर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: आठवीं की छात्रा से अश्लील हरकत मामले में निजी स्कूल संचालक को तीन साल की जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >