किसानों का मशाल जुलूस: सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लेने की मांग, जानकी मंदिर में की प्रार्थना

सीतामढ़ी में सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने मशाल जुलूस निकाला और सरकार से जमीन अधिग्रहण नीति वापस लेने की अपील की।

Sitamarhi Farmers Protest: सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को पुनौरा, खैरवा, सांखी, मनियारी, अन्हारी और मारर सहित दर्जनों गांवों के बड़ी संख्या में किसानों ने उग्र मशाल जुलूस निकाला. पुनौरा बाजार चौक से शुरू हुआ यह जुलूस जानकी मंदिर के मुख्य द्वार पर जाकर समाप्त हुआ. जुलूस के दौरान पूरे रास्ते किसान सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे.

किसानों की प्रमुख मांगें और नारेबाजी

मशाल जुलूस के दौरान किसानों ने अपनी जमीनों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर मांगें उठाईं:

  • भूमि अधिग्रहण का विरोध: किसान 'सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लो', 'जमीन छीनना बंद करो' और 'गांव उजाड़ना बंद करो' के गगनभेदी नारे लगा रहे थे.
  • लैंड पूलिंग व प्रतिबंध: प्रदर्शनकारी '45% लैंड पूलिंग वापस लो' और 'लैंड लॉक शीघ्र हटाओ' की मांग कर रहे थे.

जानकी मंदिर में की सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

जुलूस के समापन के बाद सभी किसान मां जानकी मंदिर पहुंचे और सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की. इस मशाल जुलूस और प्रार्थना सभा में भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक बैद्यनाथ हाथी, प्रो. आनंद किशोर, संतोष कुमार सिंह, जयप्रकाश राय, जलंधर यदुवंशी, चंद्रदेव मंडल, अमरेंद्र राय, अवधेश यादव, रामसागर ठाकुर, अश्विनी कुमार मिश्र, नवीन कुमार सिंह, सत्यनारायण सिंह, शंभू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कट्टा व कारतूस संग बाइक सवार युवक गिरफ्तार, एसएसबी ने परिहार पुलिस को सौंपा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >