मिथिला जोन: मुजफ्फरपुर विजेता और सीतामढ़ी की टीम उप विजेता रही

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर- 23 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को मेजबान सीतामढ़ी की टीम बाजी मारी.

सीतामढ़ी. बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर- 23 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को मेजबान सीतामढ़ी की टीम बाजी मारी. मैच में सीतामढ़ी की टीम ने शिवहर को चार विकेट से पराजित किया. शिवहर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यह टीम 38.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाई. शिवहर के बल्लेबाज अरिहंत ने 26, अभिषेक ने 24 व राजकुमार ने 19 रनों का योगदान दिया. वहीं, सीतामढ़ी के गेंदबाज प्रियांशु ने तीन, वैभव ने दो, आलोक, अंकेश, मुकुल व मुकेश ने एक- एक विकेट प्राप्त किए. — छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल

जवाब में सीतामढ़ी की टीम 32.1 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. सीतामढ़ी के बल्लेबाज अनिकेत ने 55, प्रियांशु ने 32, वैभव ने नाबाद 19, सुंदरम व छोटू ने 18-18 रनों का योगदान दिया. वहीं, शिवहर के गेंदबाज राज कुमार ने तीन, मनीष, शुभम व शिवम् झा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए. ” मैन ऑफ द मैच ” का पुरस्कार सीतामढ़ी के प्रियांशु कुमार को एसडीसीए के सचिव ज्ञान प्रकाश द्वारा (ट्रॉफी) प्रदान किया गया. इस तरह मिथिला जोन में मुजफ्फरपुर विजेता व सीतामढ़ी की टीम उपविजेता रही. एसडीसीए के सचिव ने मैच के अंपायर वेद प्रकाश व नीरज कुमार, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, पंकज कुमार सिंह व अमर कुमार समेत अन्य क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >