Sitamarhi Train Schedule: उत्तर बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक सीतामढ़ी जंक्शन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए सफर करते हैं. यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा के लिए रेलवे द्वारा सीतामढ़ी स्टेशन से होकर गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की प्रमुख ट्रेनों की समय सारणी निर्धारित की गई है. इस समय सारणी में प्रतिदिन चलने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ चुनिंदा दिनों पर चलने वाली लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं.
सीतामढ़ी स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख अप ट्रेनें
सीतामढ़ी होकर विभिन्न स्टेशनों को जाने वाली अप ट्रेनों की सूची इस प्रकार है. रोजाना सुबह 04:20 बजे गाड़ी संख्या 15507 दरभंगा-पटना एक्सप्रेस और सुबह 07:20 बजे 55577 समस्तीपुर-रक्सौल पैसेंजर यहां पहुंचती है. इसके बाद सुबह 08:00 बजे जयनगर-रक्सौल (75215) और सुबह 08:30 बजे समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर (75207) का समय है. वहीं. गाड़ी संख्या 15502 जोगबनी-रक्सौल सुबह 08:45 बजे और कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस (13155) सुबह 11:15 बजे आती है. दोपहर में दरभंगा-रक्सौल (75229) 13:10 बजे. मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर (75208) 13:40 बजे और दरभंगा-पटना (63265) 14:30 बजे गुजरती है. शाम और रात की ट्रेनों में एलटीटी-रक्सौल (22554) 15:00 बजे. सीतामढ़ी-रक्सौल (55582) 15:20 बजे. पटना-दरभंगा (63266) 16:15 बजे. दरभंगा-आनंद विहार (15557) 16:15 बजे. दरभंगा-नरकटियागंज (15516) 18:40 बजे. आनंद विहार-सीतामढ़ी (14006) 20:20 बजे. दरभंगा-रक्सौल (63373) 20:52 बजे और पटना-दरभंगा (15508) रात 23:25 बजे शामिल हैं.
सीतामढ़ी से होकर चलने वाली प्रमुख डाउन ट्रेनें
डाउन दिशा में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें उपलब्ध हैं. देर रात और सुबह की ट्रेनों में रक्सौल-आनंद विहार (14007) 01:30 बजे. सीतामढ़ी-आनंद विहार (14005) 02:30 बजे. दरभंगा-पाटलिपुत्र (15507) 04:20 बजे. रक्सौल-दरभंगा (63374) 06:35 बजे. नरकटियागंज-दरभंगा (15515) 08:05 बजे और समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर (75207) सुबह 08:30 बजे शामिल हैं. इसके बाद दोपहर में सीतामढ़ी-कोलकाता (13156) 12:35 बजे. रक्सौल-दरभंगा (75230) 13:08 बजे. मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर (75208) 13:40 बजे. रक्सौल-सीतामढ़ी (55581) 14:25 बजे. दरभंगा-पाटलिपुत्र (63265) 14:30 बजे और रक्सौल-जोगबनी (15501) 14:58 बजे चलती है. शाम और रात की ट्रेनों में पाटलिपुत्र-दरभंगा (63266) 16:15 बजे. रक्सौल-एलटीटी (12545) 18:30 बजे. रक्सौल-समस्तीपुर (55578) 21:35 बजे. रक्सौल-जयनगर (75216) 21:55 बजे. रक्सौल-हावड़ा (13044) 22:55 बजे और पाटलिपुत्र-दरभंगा (15508) रात 23:25 बजे शामिल हैं.
