Sitamarhi: मोहनपुर में स्कूटी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले के भासर क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक युवक को चोरी की नियत से घर में घुसना महंगा पड़ गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से स्कूटी चोरी करने का प्रयास कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया गया.

Sitamarhi News: जिले के भासर पिकेट क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में रविवार की दोपहर एक युवक को चोरी की नियत से घर में घुसना महंगा पड़ गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से स्कूटी चोरी करने का प्रयास कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया गया. बाद में उसे सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया.

मकान परिसर में घुसकर खोल रहा था हैंडल लॉक

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव निवासी कमलेश चौधरी के पुत्र पंकज कुमार चौधरी के रूप में की गई है. वह रविवार की दोपहर मोहनपुर स्थित एक मकान के परिसर में दाखिल हुआ था. वहां खड़ी स्कूटी (संख्या BR 30 AS-4221) को चुराने के उद्देश्य से वह उसका हैंडल लॉक खोलने की कोशिश करने लगा.

स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

जब आरोपी स्कूटी का लॉक खोलने की कोशिश कर रहा था, तभी आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई. ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि, मुस्तैद ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई.

न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा आरोपी

मामले की पुष्टि करते हुए भासर पिकेट प्रभारी रविकांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पिकेट प्रभारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा. पुलिस क्षेत्र में अन्य चोरी की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है.

सीतामढ़ी से चंद्र मोहन झा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >