राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सीतामढ़ी की टीम ने प्राप्त किया कांस्य पदक

सीतामढ़ी की महिला कबड्डी टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में भोजपुर महिला टीम को 25-19, कटिहार महिला टीम को 37-07 के बहुत ही बड़े मार्जिन से पराजित कर सेमीफाइनल प्रवेश किया.

डुमरा. शेखपुरा में आयोजित 51वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में सीतामढ़ी की महिला कबड्डी टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में भोजपुर महिला टीम को 25-19, कटिहार महिला टीम को 37-07 के बहुत ही बड़े मार्जिन से पराजित कर सेमीफाइनल प्रवेश किया. इस प्रकार सेमीफाइनल मुकाबले में पटना सीनियर महिला टीम द्वारा पराजित होकर कांस्य पदक अपने नाम करने का गौरव प्राप्त किया. संघ के चेयरमैन पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी में सीनियर महिला खिलाड़ियों की अनुपस्थित होने के कारण जूनियर बालिका खिलाड़ी ही इस सीनियर महिला राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में अपने जोन में चैंपियंस होते हुए इस प्रतियोगिता में अपनी उपस्थित दर्ज कराई व इस सीनियर राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पूरे बिहार में कांस्य पदक प्राप्त करने का गौरव हासिल कर सीतामढ़ी का नाम रौशन किया है. इस उपलब्धि को लेकर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुजाता कुमारी, सचिव पीयूष परिमल, उपाध्यक्ष डॉ सुनील सुमन, समाजसेवी डॉ मनोज कुमार, स्प्रिंगडल्स पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार, कमला बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य मो कमरूल होदा, कोच डॉ जूही कुमारी व मेनका कुमारी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा, महिला कोच अजय महाजन, ऑफिशियल हिमांशु शेखर व संघ के मुख्य संरक्षक अतुल कुमार ने खिलाडियों व कोच को जीत की बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >