एमसीसी टेनिस बॉल के फाइनल मैच में सीतामढ़ी टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

हरिनगर के खेल मैदान में एमसीसी टेनिस बॉल टी/20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन हुआ. फाइनल मैच उत्तम इलेवन सीतामढ़ी व यासिर इलेवेन रेवढ़ा के बीच हुआ.

नानपुर. हरिनगर के खेल मैदान में एमसीसी टेनिस बॉल टी/20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन हुआ. फाइनल मैच उत्तम इलेवन सीतामढ़ी व यासिर इलेवेन रेवढ़ा के बीच हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तम इलेवन सीतामढ़ी ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 202 रन बनाया. कप्तान मोहित स्टार ने शानदार 91 रन बनाए. जवाब में यासिर इलेवन रेवढ़ा की टीम ने 16वें ओवर में 133 रन बनाकर आउट हो गई. इस प्रकार उत्तम इलेवन सीतामढ़ी 69 रन से विजयी रहा. उत्तम इलेवन रेवढ़ा के आजाद खान ने 40गेंद में 76 रन बनाए. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्तम इलेवन के मोहित स्टार को मिला. जबकि मैन ऑफ सीरीज के पुरस्कार के रूप में अरशद खान को साइकिल दिया गया. यासिर इलेवन रेवढ़ा के कप्तान अरशद खान को उपविजेता ट्राफी के साथ आयोजक कमेटी द्वारा 41हजार का चेक प्रदान किया गया. जबकि विजेता टीम उत्तम इलेवन सीतामढ़ी के कप्तान मोहित स्टार को एसडीओ गौरव कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम कुमार बमबम, मझौर पंचायत के मुखिया मो सऊद, रेवढ़ा पंचायत के मुखिया मो सफिऊल्लाह चमन ने संयुक्त रूप से ट्राफी प्रदान किया. जबकि मझौर पंचायत के मुखिया मो सऊद ने विजेता टीम के कप्तान मोहित स्टार को अपने निजी कोष से होंडा साइन एसपी 125 बाइक दिया. मौके पर उपमुखिया मो आशिकी, मो सरवर, बाबर अली, राजकुमार, अंकित मिश्रा, मो कासिम, मो उजाले, मो दिलशाद, मो निहाल समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >