Sitamarhi: 15 साल से अधूरा रेलवे ओवरब्रिज, DM ने दिया तेजी के निर्देश

सीतामढ़ी में 15 साल से अधूरा रेलवे ओवरब्रिज लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है. डीएम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर काम तेज करने के निर्देश दिए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi: शहर में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य पिछले करीब 15 वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है. इससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. निर्माण में हो रही देरी को लेकर समय-समय पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं.

DM रिची पांडे ने देर शाम किया निरीक्षण

इसी बीच मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी रिची पांडे अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचे और कार्य की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत कर अब तक हुए काम की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और भरोसा जताया कि जल्द ही ROB का काम पूरा किया जाएगा.

जाम की समस्या से परेशान लोग

गौरतलब है कि ओवरब्रिज के निर्माण में देरी के कारण शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है. लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. कई बार जाम के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिससे गंभीर स्थितियां भी उत्पन्न हुई हैं.

जल्द राहत की उम्मीद

अब प्रशासन की सक्रियता के बाद लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित यह परियोजना जल्द पूरी होगी और शहर को जाम से राहत मिलेगी.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >