पुनौरा धाम पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मां जानकी की पूजा के बाद 880 करोड़ की परियोजना देखी

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में रविवार को खास दृश्य देखने को मिला. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पत्नी के साथ मां जानकी की जन्मस्थली पहुंचे और पूजा-अर्चना की. उन्होंने निर्माणाधीन सीता मंदिर समेत पर्यटन विकास कार्यों का भी अवलोकन किया.

पुनौरा धाम: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को पत्नी के साथ मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम पहुंचे. उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. पुनौरा धाम पहुंचने पर डीएम रिची पांडेय और एसपी अमित रंजन ने उनका स्वागत किया. मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

880 करोड़ की परियोजना का लिया जायजा

पूजा-अर्चना के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने निर्माणाधीन विश्वस्तरीय जानकी मंदिर और पुनौरा धाम में चल रहे समग्र पर्यटकीय विकास कार्यों का अवलोकन किया. डीएम और एसपी ने उन्हें विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि करीब 880 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सीता मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. इसके साथ ही पुनौरा धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है.

मुख्य महंत से लिया आशीर्वाद

दौरे के दौरान ज्ञानेश कुमार ने पुनौरा धाम के मुख्य महंत कौशल किशोर दास जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. महंत के मुख्य शिष्य रामकुमार दास जी ने उन्हें मां सीता की जन्मभूमि के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी.

मंदिर परिसर में पूजा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त काफी भावुक और आह्लादित नजर आए. उन्होंने मां जानकी की जन्मभूमि के दर्शन को विशेष अनुभव बताया.

पुनौरा धाम को बताया शक्ति का महान केंद्र

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पुनौरा धाम की धार्मिक महत्ता की सराहना करते हुए इसे शक्ति का महान केंद्र बताया. उन्होंने कहा कि इस पुण्यभूमि पर दोबारा आने की इच्छा है.

उनके दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मंदिर और पर्यटन विकास से जुड़ी तैयारियों की भी जानकारी दी. मुख्य चुनाव आयुक्त के पुनौरा धाम पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली.

यह भी पढ़ें:

दवा लेने निकले थे अमरेश, रेलवे पुल के पास ट्रेन ने छीन ली जिंदगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >