Sitamarhi: परसौनी-रीगा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

सीतामढ़ी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi News: परसौनी थाना क्षेत्र के परसौनी-रीगा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मुसहरी गांव स्थित डीपीएस स्कूल के समीप दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जोरदार कि सड़क पर जा गिरे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं. आमने-सामने की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए खून से लथपथ हालत में पड़े तीनों युवकों को एम्बुलेंस की मदद से परसौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है.

कुछ देर तक बाधित रहा यातायात

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर काफी तेज थी, जिसके कारण दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक तीनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस उनकी पहचान में जुटी हुई है.

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >