इंडो-नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का भंडाफोड़, घर से कई बोतलें जब्त

Sitamarhi News: सुरसंड में पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर 92 बोतल विदेशी शराब, 40 बोतल बियर और दो बाइक जब्त कीं। पुलिस को देखकर तस्कर और गृहस्वामी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पढे़ं पूरी खबर…

सीतामढ़ी के सुरसंड से विजय नारायण मिश्र की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सुरसंड में पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से हो रही शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद की गई. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की हैं.

बॉर्डर गश्ती के दौरान मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम इंडो-नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान नेपाल की ओर से शराब लेकर आ रहे दो बाइक सवार तस्करों पर पुलिस की नजर पड़ी. पुलिस को देख दोनों तस्कर भागने लगे.

घर में छिपाकर रखी गई थी शराब

पीछा करते हुए पुलिस सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित प्रेम शंकर भगत के घर पहुंची. पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर शराब उतार चुके थे और वापस लौटने की तैयारी में थे. मौके पर पुलिस को देखते ही दोनों बाइक छोड़कर फरार हो गए. वहीं गृहस्वामी भी घर छोड़कर भाग निकला.

92 बोतल विदेशी शराब और बियर बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 92 बोतल विदेशी शराब और 40 बोतल बियर बरामद की. इसके अलावा शराब ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही दो बाइक भी जब्त कर ली गईं. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >