Sitamarhi: नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के सुरसंड बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान बाइक सवार तस्कर को दबोचा. आरोपी के पास से 178 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है. पकड़े गए तस्कर को बाइक सहित सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi News: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51वीं बटालियन के जवानों ने तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. सुरसंड कैंप के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 304/1 के समीप भारतीय क्षेत्र में एक बाइक सवार तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब के साथ दबोच लिया.

गश्ती के दौरान पकड़ा गया तस्कर

जानकारी के अनुसार, सुरसंड कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसएसबी की टीम बॉर्डर पर गश्त लगा रही थी. इसी दौरान पिलर संख्या 304/1 से करीब 250 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया. जांच करने पर बाइक से 300 एमएल वाली नेपाली देसी शराब की 178 बोतलें (कुल 53.4 लीटर) बरामद की गईं.

गिरफ्तार तस्कर की हुई पहचान

गिरफ्तार तस्कर की पहचान सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव (वार्ड संख्या तीन) निवासी फूलो पासवान के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. एसएसबी ने बरामद शराब और बीआर 06डीबी 2339 नंबर की बाइक के साथ तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया है.

टीम में शामिल रहे ये जवान

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली गश्ती टीम में हेड कांस्टेबल नारायण मंडल के साथ जवान मनोज कुमार, प्रवीण कुमार और विनोद कुमार शामिल थे. बॉर्डर पर शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी लगातार अलर्ट मोड पर है.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >