फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले बड़े गिरोह को सीतामढ़ी पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, जाली कागजातों के साथ युवक गिरफ्तार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 37 आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और थंब स्कैनर समेत कई अवैध सामान बरामद हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi News: जिले की गाढ़ा थाना पुलिस ने जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से जाली दस्तावेज बनाने का धंधा चला रहा था. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 5 मई को गाढ़ा चौक स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद हुई.

छापेमारी में भारी मात्रा में जाली दस्तावेज बरामद

पुलिस ने जब गाढ़ा चौक स्थित दुकान की तलाशी ली, तो वहां का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए. मौके से 37 आधार कार्ड, 4 आयुष्मान कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 12 बैंक पासबुक और 2 थंब स्कैनर बरामद किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल फोन और जाली कार्ड की स्लिप भी जब्त की है. गिरफ्तार युवक की पहचान प्रेमनगर निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि इन फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किन कार्यों के लिए किया जाना था.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

गाढ़ा थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज कर पुलिस अब इस पूरे रैकेट के पीछे के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है. पुलिस का मानना है कि निखिल केवल एक मोहरा हो सकता है और इसके तार किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद थंब स्कैनर और अन्य उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि कितने लोगों के डेटा के साथ छेड़छाड़ की गई है. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >