सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर में दादा को लाने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर में देर रात अपराधियों ने बाइक सवार युवक अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी . वह मुजफ्फरपुर से अपने दादा को लाने जा रहा था . पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है . पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi News:  जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं . मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी . इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है . मृतक की पहचान बलिगढ़ नया टोला गांव निवासी गोनौर पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है .

दादा को लाने मुजफ्फरपुर सीमा की ओर जा रहा था युवक

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अभिषेक के दादा पुरोहित (पंडित) का काम करते हैं . वे पूजा कराने के लिए पड़ोसी जिले मुजफ्फरपुर के धरहरवा गांव गए हुए थे . मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे अभिषेक अपनी बाइक से उन्हें वापस घर लाने के लिए निकला था . इसी दौरान औराई थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव के रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी .

पुलिस मामले की जांच और छापेमारी में जुटी

गोली लगने के बाद अभिषेक लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा . स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था . घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है . पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है .

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >