सीतामढ़ी रेडक्रॉस को सांसद की बड़ी सौगात, मरीजों को अब प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए नहीं जाना होगा बाहर

Sitamarhi News: रेडक्रॉस सोसाइटी के वार्षिक समारोह में पहुंचे सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने ब्लड बैंक में ‘ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेटर’ मशीन लगाने की घोषणा की है. इससे मरीजों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए बाहर नहीं भटकना होगा. जानिए खबर विस्तार से…

Sitamarhi News: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा सीतामढ़ी के तत्वावधान में शुक्रवार को कॉलेज रोड स्थित रेडक्रॉस परिसर में वार्षिक समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. समारोह में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. सांसद ने रेडक्रॉस की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था मानव सेवा में सराहनीय कार्य कर रही है. उन्होंने अपने सांसद कोष से रेडक्रॉस ब्लड बैंक में ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेटर स्थापित करने की बड़ी घोषणा की.

मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बताया कि इस आधुनिक मशीन के लगने के बाद स्थानीय मरीजों को आरबीसी (RBC), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसिपिटेट के लिए दूसरे जिलों या बाहर नहीं जाना पड़ेगा. समारोह की शुरुआत रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन पर चेयरमैन डॉ. महावीर ठाकुर द्वारा झंडोत्तोलन, दीप प्रज्ज्वलन और केक काटकर की गई. उन्होंने लोगों से रेडक्रॉस से जुड़कर मानव सेवा में सहयोग करने की अपील की.

पीड़ितों की सेवा में जुटी संस्था

रेडक्रॉस सचिव राजेश कुमार सुंदरका ने बताया कि जिला शाखा लगातार अगलगी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत वितरण, ब्लड बैंक संचालन, ओपीडी, डायबिटीज-बीपी शिविर, मेडिकल और रक्तदान शिविर चला रही है. उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी सदस्यों को आई कार्ड जारी किए जाएंगे. समारोह को उप चेयरमैन ध्रुव किशोर महतो, आइएमए अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुमार गुप्ता, एसएसबी 20वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट ओडेद्रा काराकाना और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अजीत कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया. इससे पूर्व सुबह फुलवारी द किड्स और आर्या पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जागरूकता मार्च निकाला.

सामाजिक संस्थाओं और दर्जनों चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान रक्तदान शिविर लगाने और मरीजों को ब्लड बैंक की सेवा उपलब्ध कराने में अहम सहयोग करने वाले दर्जनों चिकित्सकों, सामाजिक संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष राजेश महतो और धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार झा ने किया. इस मौके पर सह सचिव संजय कुमार सिन्हा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अवधेश कुमार, घनश्याम व्यास, डॉ. मो. नसीबुर रहमान, सुकोमल गुप्ता, कैट के सचिव आलोक कुमार, डॉ. पुनीत कुमार, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. एसएन मिश्रा, श्रीनिवास मिश्रा, अशोक सोनी, सुनील कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >