सीतामढ़ी: पुपरी में आज 4 घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति, इन पंचायतों के लोग कर लें मोबाइल चार्ज

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के पुपरी में नई 33 केवी विद्युत लाइन बिछाने के लिए सोमवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली ठप रहेगी. इससे रामनगर बेदौल, भिट्ठा धरमपुर सहित कई पंचायतों में आपूर्ति प्रभावित होगी. पढे़ं पूरी खबर…

पुपरी से बैद्यनाथ ठाकुर की रिपोर्ट

Sitamarhi News: विद्युत प्रमंडल पुपरी के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है. सुरसंड से पुपरी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र तक नई 33 केवी विद्युत लाइन स्थापना को लेकर सोमवार को आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना है. कार्य के दौरान सुरक्षा एवं संरक्षात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक पुपरी से निकलने वाली 11 केवी विद्युत लाइन की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी.

इन पंचायतों के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण क्षेत्र की कई पंचायतों में 4 घंटे तक ब्लैकआउट जैसी स्थिति रहेगी. विद्युत प्रमंडल के अनुसार, इस अवधि में मुख्य रूप से रामनगर बेदौल और भिट्ठा धरमपुर पंचायत सहित बौरा बाजीतपुर तथा हरदिया पंचायत क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी. इन इलाकों के उपभोक्ताओं को पहले ही अपने जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है.

कार्यपालक अभियंता ने की सहयोग की अपील

विद्युत कार्यपालक अभियंता नवील अंसारी ने विद्युत उपभोक्ताओं से इस विकास कार्य में सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है. विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया जा रहा है. जैसे ही तकनीकी कार्य पूर्ण होगा, बिना किसी देरी के विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >