Sitamarhi: पुपरी में आज 8 घंटे गुल रहेगी बिजली, मोबाइल-इंवर्टर कर लीजिए चार्ज

Sitamarhi News: पुपरी में नई 33 केवी लाइन निर्माण के चलते बुधवार को चोरौत फीडर की बिजली 8 घंटे गुल रहेगी. बौरा बाजितपुर, रामनगर बेदौल और भिट्ठाधर्मपुर पंचायतों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. पढे़ं पूरी खबर…

सीतामढ़ी के पुपरी से बैद्यनाथ ठाकुर की रिपोर्ट

Sitamarhi News: पुपरी पावर सब स्टेशन क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. सुरसंड ग्रिड से पुपरी पावर सब स्टेशन के बीच 33 केवी की नई लाइन के निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चोरौत 11 केवी फीडर में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी.

इन पंचायतों में रहेगा बिजली संकट

कनीय अभियंता रवि भूषण ने बताया कि नई लाइन के निर्माण कार्य के कारण चोरौत फीडर से जुड़े कई इलाकों में असर पड़ेगा. इसमें मुख्य रूप से बौरा बाजितपुर पंचायत, रामनगर बेदौल और भिट्ठाधर्मपुर पंचायत के साथ-साथ इस फीडर से जुड़े अन्य ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं. इन इलाकों में बुधवार को दिन भर बिजली की आवाजाही बंद रहेगी.

उपभोक्ताओं से समय से पहले काम निपटाने की अपील

बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें. शाम 5 बजे कार्य संपन्न होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा सकेगी. निर्माण कार्य के कारण होने वाली इस असुविधा के लिए विभाग ने खेद जताया है. स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे पानी का भंडारण और मोबाइल चार्जिंग जैसे जरूरी काम सुबह ही निपटा लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >