अवैध हथियार मामले में दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने खाली मैगजीन की बरामद

Sitamarhi News: भासर पिकेट पुलिस ने अवैध हथियार मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर एक खाली मैगजीन बरामद की है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी पर उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था. जानिए खबर विस्तार से

Sitamarhi News: नगर थाना की भासर पिकेट पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध आग्नेयास्त्र मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों के बीच हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो बरियारपुर वार्ड नंबर-37 के रहनेवाले हैं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक खाली मैगजीन बरामद की है. इस संबंध में सीतामढ़ी नगर थाना में कांड संख्या-344/26 दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

आरोपी विकास कुमार का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार विकास कुमार पहले से आपराधिक इतिहास रखता है. उसके खिलाफ सीतामढ़ी थाना में कांड संख्या-342/26, दिनांक 15 मई 2026 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है. पुलिस पिकेट प्रभारी के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और हथियार आपूर्ति के स्रोत का पता लगाया जा रहा है.

पत्नी ने दर्ज कराई थी दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

मिली जानकारी के अनुसार, बरियारपुर निवासी पूजा कुमारी ने नगर थाने में आवेदन देकर अपने पति विकास कुमार और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी मामले में उक्त दोनों की गिरफ्तारी की गयी है. आर्म्स अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों युवकों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सीतामढ़ी से चंद्रमोहन झा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >