Sitamarhi News: न्यायालय के आदेश पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी के घर से जब्त किया सामान

Sitamarhi News: व्यवसायी पुट्टू खान हत्याकांड के फरार आरोपी राकेश राय के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है. मेहसौल और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह एक्शन लिया. जानिए खबर विस्तार से…

 Sitamarhi News: शहर के मेहसौल चौक वार्ड नंबर 23 निवासी व्यवसायी वसीम अहमद खान उर्फ पुट्टू खान की हत्या मामले में शनिवार को मेहसौल थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने मामले में लगातार फरार चल रहे अभियुक्त राकेश राय के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी की. इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेहसौल थाना और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही.

न्यायालय के आदेश पर मेहसौल और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मेहसौल थानाध्यक्ष मो. असदुल्लाह ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में यह कदम उठाया गया है. फरार अभियुक्त राकेश राय के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित घर पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की जब्ती की गई है. इस कार्रवाई के तहत घर के सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है.

जुलाई 2025 में हुई थी व्यवसायी पुट्टू खान की गोली मारकर हत्या

मालूम हो कि अपराधियों ने 12 जुलाई 2025 की देर शाम व्यावसायिक रंजिश या अन्य कारणों से व्यवसायी पुट्टू खान की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. आरोपी के लगातार फरार रहने और आत्मसमर्पण न करने की स्थिति में अंततः न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन ने कुर्की जब्ती का कड़ा रुख अपनाया है.

सीतामढ़ी से चंद्रमोहन झा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >