सीतामढ़ी: 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Sitamarhi News: दवा दुकानदारों ने 20 मई को एकदिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी डिस्काउंट और नकली दवाओं के विरोध में जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. पढे़ं पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में दवा कारोबारियों ने अपनी मांगों को लेकर 20 मई को एकदिवसीय हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद जिले की सभी दवा दुकानें बंद रह सकती हैं, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हड़ताल को लेकर शुक्रवार शाम सीतामढ़ी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया.

दवा दुकानदारों ने सरकार की नीतियों पर जताई नाराजगी

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की. इस दौरान दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों के भारी डिस्काउंट और नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताई. व्यापारियों का कहना है कि इन वजहों से छोटे दवा दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है.

ये हैं एसोसिएशन की मुख्य मांगें

दवा कारोबारियों ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट को बंद करना और नकली दवाओं के कारोबार पर सख्त कार्रवाई शामिल है.

आपातकालीन सेवाओं पर किया जा रहा विचार

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के दौरान जिले की सभी खुदरा और थोक दवा दुकानें बंद रहेंगी. हालांकि गंभीर मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए इमरजेंसी सेवाओं को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है.

मांगें नहीं मानी गईं तो तेज होगा आंदोलन

दवा व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव राजकुमार, उपाध्यक्ष सुरेश सिकरिया, कोषाध्यक्ष छेदीलाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव मनोज मित्तल, राजकुमार खेमका, अशोक सोनी समेत कई दवा व्यवसायी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >