सीतामढ़ी: राम भक्ति में निकले दो दोस्त, हजारों किमी की साइकिल यात्रा से दे रहे सनातन का संदेश

Sitamarhi News: मुंबई और गुजरात के दो युवकों ने साइकिल से चारधाम यात्रा का अनोखा संकल्प लिया है। अब तक 18 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके दोनों श्रद्धालु सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे और माता सीता का आशीर्वाद लिया। जानिए खबर विस्तार से…

Sitamarhi News: आधुनिक दौर में जहां लोग चारधाम की यात्रा ट्रेन, हवाई जहाज या लग्जरी वाहनों से करते हैं, वहीं दो युवकों ने साइकिल से हजारों किलोमीटर की धार्मिक यात्रा का संकल्प लेकर लोगों को प्रेरित किया है। अपनी यात्रा के दौरान दोनों युवक माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।

18 हजार किलोमीटर का सफर

मुंबई निवासी राहुल सिंह और गुजरात निवासी देवी सिंह ने अपनी अनोखी धार्मिक यात्रा साइकिल से शुरू की है। अब तक दोनों करीब 18 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने नेपाल समेत देश के कई राज्यों की यात्रा की है।

कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के किए दर्शन

दोनों युवकों ने बताया कि यात्रा के दौरान वे गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचे हैं। इस क्रम में उन्होंने कई प्रसिद्ध धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन भी किए हैं।

सनातन संस्कृति का दे रहे संदेश

राहुल सिंह और देवी सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल तीर्थ दर्शन करना नहीं है। वे सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और भगवान राम के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका मानना है कि कठिन रास्तों और चुनौतियों के बावजूद आस्था और संकल्प के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >