सीतामढ़ी: बेलसंड में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Sitamarhi News: बेलसंड नगर पंचायत में पहली बार चुनाव के जरिए सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों का चयन हुआ. खैरुन्निसा, शकुंतला देवी और चुन्नू पांडे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. पढे़ें पूरी खबर…

सितामढ़ी के बेलसंड से तूसिम कुमार सोलंकी की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के बेलसंड नगर पंचायत में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई. इस चुनाव की खास बात यह रही कि बिहार सरकार के नए प्रावधान के तहत पहली बार समिति के सदस्यों का चयन चुनाव के माध्यम से किया गया. इससे पहले इन पदों पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मनोनयन किया जाता था.

पहली बार हुई चुनावी प्रक्रिया

निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम वंदना सिन्हा की निगरानी में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई. नए नियम लागू होने के बाद स्थानीय निकायों में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है. इसे नगर पंचायत प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है.

तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए वार्ड संख्या 6 की खैरुन्निसा, वार्ड संख्या 5 की शकुंतला देवी और वार्ड संख्या 11 के चुन्नू पांडे ने नामांकन दाखिल किया था. नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी अन्य वार्ड पार्षद ने दावेदारी पेश नहीं की. ऐसे में तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

विकास कार्यों में निभाएंगे अहम भूमिका

नवनिर्वाचित सदस्य अब नगर पंचायत के पदेन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ मिलकर विकास योजनाओं, वित्तीय प्रस्तावों और प्रशासनिक निर्णयों में अपनी भूमिका निभाएंगे. स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि नई व्यवस्था से समिति की जवाबदेही बढ़ेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >