Sitamarhi News: प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है . बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक करीब तीन घंटे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी . बिजली विभाग द्वारा पावर हाउस में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण यह कटौती की जा रही है . ऐसे में विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने और मोबाइल चार्ज करने जैसे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें .
भटुआडीट पावर हाउस में मरम्मत कार्य, चार बड़े फीडरों की बत्ती रहेगी गुल
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भटुआडीट पावर हाउस में आवश्यक मरम्मत और तकनीकी सुधार का काम किया जाना है . इस वजह से लतिपुर, कोआरी, नरहा और रामनगर फीडर से जुड़े तमाम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी .
कनीय अभियंता ने की सहयोग की अपील
स्थानीय कनीय अभियंता (जेई) प्रकाश कुमार ने संबंधित इलाके के लोगों से सहयोग की अपील किया है. उन्होंने बताया कि मरम्मत के दौरान काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा और तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए इन संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा .पावर हाउस में तकनीकी सुधार का काम बेहद जरूरी है . सुरक्षा को देखते हुए शटडाउन लिया जा रहा है. कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी
