सीतामढ़ी: आनंद मोहन का बड़ा हमला, जेडीयू में नेताओं की हो रही अनदेखी

Sitamarhi News: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने जेडीयू पर “थैली की राजनीति” करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ नेताओं ने नीतीश कुमार को किनारे कर दिया है. बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. पढे़ं पूरी खबर…

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में दिए गए एक बयान को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह एक बार फिर बिहार की राजनीति के केंद्र में आ गए हैं. उन्होंने जेडीयू पर निशाना साधते हुए पार्टी के अंदर “थैली की राजनीति” चलने का आरोप लगाया है. उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

“जो थैला लेकर गया, वह मंत्री बन गया”

मीडिया से बातचीत के दौरान आनंद मोहन ने कहा कि आज जेडीयू में योग्यता नहीं, बल्कि “थैला” चल रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जो थैला लेकर गया, वह सरकार में मंत्री बन गया.” हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

नीतीश कुमार को लेकर भी दिया बड़ा बयान

आनंद मोहन ने कहा कि पार्टी के कुछ बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “जीते जी दफन” करने का काम किया है. उनका कहना था कि सरकार और संगठन में अब सिर्फ एक ही चेहरा दिखाया जा रहा है, जबकि बाकी नेताओं की अनदेखी की जा रही है.

शपथ ग्रहण समारोह का भी किया जिक्र

उन्होंने हाल में हुए शपथ ग्रहण समारोह का उदाहरण देते हुए कहा कि कार्यक्रम के पोस्टरों में जेडीयू के उपमुख्यमंत्री की तस्वीर तक नहीं थी. उनके मुताबिक यह पार्टी के अंदर चल रहे हालात और नेतृत्व की स्थिति को साफ दिखाता है.

बयान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

आनंद मोहन के बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि ऐसे समय में यह बयान सामने आया है, जब सत्ता और संगठन के भीतर नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि जेडीयू की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >