सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट
Sitamarhi Muharram Peace Meeting:आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बथनाहा प्रखंड के कमलदह एवं कोईली पंचायत में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. दोनों बैठकों में सदर एसडीओ आनंद कुमार तथा डीएसपी सदर-2 सह एडिशन एसपी (एएसपी) आशीष आनंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय लोगों के साथ मोहर्रम जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन, यातायात व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.
संवेदनशील इलाकों पर रहेगी विशेष नजर
बैठक को संबोधित करते हुए एएसपी आशीष आनंद ने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जायेंगे. क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी तथा प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जायेगी.
सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
वहीं, सदर SDO आनंद कुमार ने कहा कि किसी भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में आम लोगों की सहभागिता और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण होता है. इस महत्वपूर्ण बैठक में बथनाहा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, बीडीओ राजाराम पासवान, सीओ अमरदीप कुमार व मुखिया ठेकनारायण यादव समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर
