एक साल के अंदर शुरू होगा सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज, होटल और जिला कोर्ट पर भी उपमुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

Bihar News: सीतामढ़ी में रीगा चीनी मिल के उद्घाटन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज चालू हो जायेगा. उसके साथ ही होटल जानकी बिहार परिसर में 29.87 करोड़ की लागत से नया बजट होटल का निर्माण होगा.

Bihar News: सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी में बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि 2025 में मेडिकल कॉलेज चालू हो जाएगा. रीगा चीनी मिल का दोबारा शुरू होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. इससे रीगा चीनी मिल के चार सौ कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रोजगार एवं लगभग 10 हजार व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि एक पेराई सत्र तक चीनी मिल सफलतापूर्वक चल गयी, तो सरकार की ओर से गन्ना किसानों का बकाया 51.30 करोड़ रुपया दिया जायेगा.

2025 में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रगति-यात्रा के क्रम में शिवहर-सीतामढ़ी का संयुक्त भ्रमण करने के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी जिले के लगभग 50 हजार गन्ना उत्पादकों को चीनी मिल के पुनः संचालन से लाभ प्राप्त होगा एवं उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2025 में सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज चालू हो जायेगा. इससे सीमांचल के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेंगी.

Also Read: बिहार की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट

29.87 करोड़ की लागत से बनेगा नया बजट होटल

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग सीतामढ़ी के होटल जानकी बिहार परिसर में 29.87 करोड़ की लागत से नया बजट होटल का निर्माण कराया जाएगा. 24 महीने में बन जाने वाले इस होटल में 54 कमरे, चार सुईट रूम, स्वीमिंग पूल, केंद्रीय कृत एयरकंडिशनिंग और विस्तृत कार पार्किंग की व्यवस्था होगी. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि व्यवहार न्यायालय, सीतामढ़ी में न्यायिक पदाधिकारियों हेतु 28.61 करोड़ की लागत से कुल 40 इकाई जजेज क्वार्टर का निर्माण होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >