सीतामढ़ी के एलपीजी वितरकों की बैठक, 26 अक्टूबर को दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की तैयारी

सीतामढ़ी के एलपीजी वितरक 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे. पीएनजी सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने की रणनीति बनाई गई है. प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है.

LPG Distributor Protest: सीतामढ़ी. जिले में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के एलपीजी वितरकों की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 26 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में वितरकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया.

प्रदेश से आये अतिथियों का किया गया स्वागत

बैठक में प्रदेश से आये वरिष्ठ अतिथि डॉ. राम नरेश सिन्हा, उदय शंकर और अमित कुमार विशेष रूप से शामिल हुए. जिला के एलपीजी वितरक बंधुओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और मिथिला की पाग पहनाकर स्वागत किया.

बैठक की अध्यक्षता कार्यकारिणी अध्यक्ष अर्जुन श्रेष्ठ खिरहर ने की. इस दौरान आगामी धरना-प्रदर्शन को लेकर वितरकों के बीच आपसी समन्वय और तैयारियों पर चर्चा की गयी.

जंतर-मंतर के प्रदर्शन को लेकर बनी रणनीति

26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बैठक में कई बिंदुओं पर सर्वसम्मति से चर्चा हुई. वितरकों के रजिस्ट्रेशन से लेकर दिल्ली जाने की व्यवस्था तक पर रणनीति तैयार की गयी.

बैठक में ट्विटर यानी एक्स पर ट्रेंडिंग अभियान चलाने और अधिक से अधिक वितरकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. इसके अलावा दिल्ली जाने वाले वितरकों के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई.

पीएनजी समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में पीएनजी से संबंधित मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया. इसके साथ ही कंज्यूमर के माध्यम से पटना हाई कोर्ट में जनहित याचिका यानी PIL दायर करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया.

वितरकों ने कहा कि अपने मुद्दों और मांगों को लेकर सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा. बैठक में मौजूद सदस्यों ने प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया.

एकजुट होकर आगे बढ़ने का लिया संकल्प

बैठक में जिले के तीनों प्रमुख ऑयल कंपनियों से जुड़े एलपीजी वितरकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. इस दौरान दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया.

बैठक की जानकारी राजीव गैस एजेंसी के प्रोपराइटर और कार्यकारिणी अध्यक्ष अर्जुन श्रेष्ठ खिरहर ने दी.

यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर सीतामढ़ी में 10 वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान, समारोह में 85 सदस्य रहे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >