Sitamarhi Land Dispute: परसौनी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल

Sitamarhi Land Dispute: परसौनी थाना क्षेत्र के कोरा हरबंश गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ से लाठियां चलने से कई लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना का वीडियो वायरल है. जानिए पूरी खबर…

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi Land Dispute: परसौनी थाना क्षेत्र के कोरा हरबंश गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है. इस हिंसक झड़प में दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करते दिख रहे हैं.

झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल

जमीन के टुकड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत परसौनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस को अब तक नहीं मिली लिखित शिकायत

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक स्थानीय थाने में किसी भी पक्ष द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है. इस हिंसक झड़प के बाद से कोरा हरबंश गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >