सीतामढ़ी: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, गला दबाकर मारा, पति समेत पूरा ससुराल फरार

सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर विवाहिता काजल कुमारी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई. पति समेत कई आरोपी फरार हैं. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राहुल गौतम की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित बेरबास गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की कथित रूप से पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है.

देर रात चीख सुन जागे ग्रामीण

मृतका की पहचान बेरबास गांव निवासी मनीष कुमार की 24 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है.

ग्रामीणों के अनुसार देर रात महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आरोपित घर छोड़कर फरार हो चुके थे.

घटना की सूचना मिलने पर डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पति ने फोन कर हार्ट अटैक से मौत की दी सूचना

मृतका के पिता योगेंद्र महतो, जो बेलसंड थाना क्षेत्र के मधकौल गांव निवासी हैं, ने बताया कि दो वर्ष पूर्व काजल की शादी मनीष कुमार से हुई थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे.

परिजनों के अनुसार घटना के बाद पति ने फोन कर हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना दी थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर मृतका के शरीर और गर्दन पर चोट के निशान मिले.

पति, सास-ससुर समेत कई लोगों पर केस दर्ज

मृतका के पिता ने पति मनीष कुमार, ससुर रवींद्र महतो, जेठ संतोष कुमार, सास समेत अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया है.

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. मृतका की एक वर्ष की पुत्री भी है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >