23 अगस्त को बाजपट्टी में रामफल मंडल की प्रतिमा का होगा अनावरण, जदयू ने की तैयारी

बाजपट्टी के मधुरापुर में 23 अगस्त को अमर शहीद रामफल मंडल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार करेंगे. जदयू ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है.

Sitamarhi News: जिला जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में गुरुवार को विभिन्न प्रकोष्ठों के निवर्तमान जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें 23 अगस्त को बाजपट्टी के मधुरापुर में अमर शहीद रामफल मंडल की आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया.

स्वास्थ्य मंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के हाथों अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक और विधान पार्षद के अलावा अति पिछड़ा समाज एवं धानुक समाज के प्रमुख लोगों के शामिल होने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हजारों समर्थकों के पहुंचने की संभावना है. जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से स्वागत स्थलों पर बड़ी संख्या में मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

इन स्थानों पर कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी. कोरलहिया, रुन्नीसैदपुर प्रखंड कार्यालय, कटरा मोड़, कृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थल, थुम्मा चौक, डीपीएस स्कूल, कांटा चौक, पकरी चौक, बाजपट्टी तथा सेंडवारा चौक पर कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से इन सभी स्वागत स्थलों पर समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

परिहार में भी प्रतिमा का होगा अनावरण

बैठक में बताया गया कि मधुरापुर में कार्यक्रम के बाद परिहार में डॉ इंदल सिंह नवीन राम जानकी डिग्री कॉलेज में स्व. डॉ इंदल सिंह नवीन की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा.

बैठक में सुजीत कुमार झा, पुष्पा देवी, सुबोध भगत, शादाब अहमद खान, विकास पासवान, मो. अरशद राजी समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें

Sitamarhi News: प्रसाद खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार, छह वर्षीय बच्ची की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >