नाले में डूबने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सीतामढ़ी के सहजौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक पानी से भरे नाले में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Sitamarhi News: परिहार थाना क्षेत्र के सहजौली गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की पानी से लबालब भरे नाले में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृत बच्चों की पहचान सहजौली निवासी चंदन कुमार की सात वर्षीय पुत्री कृति कुमारी और पांच वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है.

तलाश के बाद नाले से निकाले गए दोनों बच्चे

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण बच्चों की तलाश में जुट गए. कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों बच्चों को पानी भरे नाले से बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अंचलाधिकारी ज्योति कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रिंग बांध सड़क पर बीच में खड़े बिजली पोल और पेड़, गंदगी से बढ़ी लोगों की परेशानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. dulare

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >