एसपी आवास पर शराब के नशे में हंगामा करते सरपंच गिरफ्तार

शराब के नशे में जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एसपी आवास पर हंगामा करते सरपंच को डुमरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. शराब के नशे में जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एसपी आवास पर हंगामा करते सरपंच को डुमरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार इंदल राम चोरौत थाना क्षेत्र के बसोतरा गांव के रहनेवाले हैं तथा भंटावाड़ी पंचायत के सरपंच हैं. पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति शनिवार की शाम एसपी आवास के गोपनीय शाखा के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि की गयी. इस संबंध में प्रपुअनि आत्मानंद कुमार के आवेदन पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवश्यक कार्रवाई के बाद सरपंच को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >