Sitamarhi : एसपी ने अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया

एसपी अमित रंजन ने पुलिस बल के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीतामढ़ी.

पुलिस स्मृति दिवस–2025 के अवसर पर डुमरा प्रखंड अंतर्गत सीमरा गांव स्थित पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसपी अमित रंजन ने पुलिस बल के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर रहते हुए देश एवं समाज की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. कार्यक्रम के ��ौरान एसपी ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि पुलिस बल के जवान हर परिस्थिति में जनसेवा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहते हैं. शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग व समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. इस अवसर पर पुलिस केंद्र परिसर में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. कार्यक्रम में जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे. सभी ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >