क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रुन्नीसैदपुर की टीम ने 70 रनों से मैच जीता

नगर से होकर गुजरने वाली स्टेट हाइवे के किनारे स्थित खेल मैदान में 5 स्टार युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को शिवहर व रुन्नीसैदपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ.

सुरसंड. नगर से होकर गुजरने वाली स्टेट हाइवे के किनारे स्थित खेल मैदान में 5 स्टार युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को शिवहर व रुन्नीसैदपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ. शिवहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुन्नीसैदपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के खेल में सात विकेट खोकर 197 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शिवहर की टीम ने 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार रुन्नीसैदपुर की टीम ने 70 रनों से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच चार विकेट लेकर मात्र 19 गेंदों में 66 रन बनाने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी मतलूम को दिया गया. चांद खां द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. अंपायरिंग धीरज कुमार व अंशु झा ने जबकि कॉमेंटेटर का कार्य खेल के आयोजक मोहित पाठक ने किया. मौके पर सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >