मुखिया से मांगी 4.50 लाख रुपये रंगदारी

थाना क्षेत्र की आवापुर दक्षिणी पंचायत में चल रहे मनरेगा के कार्य में कार्य का आधी राशि रंगदारी मांगने व विरोध करने पर पंचायत के मुखिया को जान से मार देने

पुपरी. थाना क्षेत्र की आवापुर दक्षिणी पंचायत में चल रहे मनरेगा के कार्य में कार्य का आधी राशि रंगदारी मांगने व विरोध करने पर पंचायत के मुखिया को जान से मार देने की धमकी देने के मामले में स्थानीय थाना में मुखिया जकाउल्लाह जकी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें शाहपुर निवासी मो इदरीश के पुत्र मो असलम को नामजद व तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया कि चल रहे मनरेगा से कार्य का निरीक्षण करने जब मुखिया जकाउल्लाह जकी पहुंचे तो नामजद आरोपी मो असलम द्वारा 4 लाख 50 हजार रुपये रंगदारी देने को कहा. जिस पर मुखिया द्वारा विरोध करने पर पिस्तौल निकाल कर जान से मार देने की धमकी देते हुए कहा कि रुपया नहीं देने पर जान से मार देंगे. हल्ला होने पर लोगों के जुटने के बाद आरोपी गण भाग निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >