अत्याधुनिक पॉस मशीन एल-वन से खुदरा विक्रेता करेंगे उर्वरक की बिक्री

खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को पॉस मशीन से ही उर्वरक की बिक्री करनी है. इन विक्रेताओं को अब नई तकनीक से लैस एल-वन वर्जन पॉस मशीन के माध्यम से उर्वरक की बिक्री करना है.

डुमरा. खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को पॉस मशीन से ही उर्वरक की बिक्री करनी है. इन विक्रेताओं को अब नई तकनीक से लैस एल-वन वर्जन पॉस मशीन के माध्यम से उर्वरक की बिक्री करना है. नोडल कम्पनी कृभको जिला कृषि कार्यालय परिसर में 16 व 17 जून को कैंप का आयोजन कर खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के पास पूर्व से उपलब्ध एल-जीरो पॉस मशीन को बदल कर एल-वन पॉस मशीन उपलब्ध कराएगा. इसके लिए विक्रेताओं को पुराना पॉस मशीन व चार्जर के साथ कैंप में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए डीएओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि उक्त कैंप में पहले दिन डुमरा, रीगा, परसौनी व बथनाहा तो दूसरे दिन रुन्नीसैदपुर, बाजपट्टी, नानपुर व बेलसंड प्रखंड के उर्वरक विक्रेताओं को पॉस मशीन बदलने का कार्य किया जायेगा. उन्होंने सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया हैं कि अपने स्तर से खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को सूचित करना सुनिश्चित करेंगे.

— क्या है एल-वन पॉस मशीन

एल-वन वर्जन पॉस मशीन डिजिटल कैश रजिस्टर है, जो उर्वरक विक्रेताओं को डेबिट, क्रेडिट, प्रीपेड कार्ड व क्यूआर स्कैनिंग के माध्यम से अपने ग्राहक से भुगतान स्वीकार करने में सक्षम बनाता हैं. यह मशीन उर्वरक डीबीटी प्रणाली के तहत एक महत्वपूर्ण उपकरण हैं. इस प्रणाली के अनुसार खुदरा विक्रेताओं के द्वारा लाभार्थियों को की गयी वास्तविक बिक्री को सुव्यवस्थित व प्रबंधित करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >