Sitamarhi News: मद्य निषेध थाना पुलिस ने गुरुवार को सुरसंड एचपी गैस एजेंसी के पास छापेमारी कर 30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक स्कूटी सवार तस्कर को गिरफ्तार किया.
स्कूटी और शराब जब्त
गिरफ्तार तस्कर की पहचान मालीपुर निवासी सरोज शर्मा के पुत्र सुशांत राज के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोतल नेपाली शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली.
प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में दारोगा सुरेंद्र कुमार निराला के बयान पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: केवीके और इफको ने किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी, 50 किसान मित्रों को मिला कृषि किट
