Punaura Dham: राम जानकी मंदिर के लिए ग्लोबल टेंडर जारी, देश के साथ विदेशी कंपनियों के लिए भी खास मौका

Punaura Dham: सीतामढ़ी जिले में राम जानकी मंदिर तीर्थ क्षेत्र का निर्माण किया जाना है. जिसके लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है. यानी कि, यह देश के साथ-साथ विदेशी कंपनियों के लिए बेहद खास मौका माना जा रहा है. बता दें कि, 882.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति निर्माण कार्य के लिए दी गई है.

Punaura Dham: अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में राम जानकी मंदिर भव्य तरीके से निर्माण किया जाना है. जिसको लेकर पिछले दिनों ही नीतीश कैबिनेट की ओर से 882.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई थी. इस बीच अब जानकारी सामने आई है कि, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने टेंडर जारी कर दिया है. खबर की माने तो, करीब 812 करोड़ रुपये में तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए ओपन ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है. यानी कि, राम मंदिर के निर्माण को लेकर देश के साथ-साथ विदेशी कंपनियों के पास भी सुनहरा मौका है.

देश के साथ विदेशी कंपनियों को मौका

साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, निविदा में देश के साथ-साथ विदेश की भी बड़ी निर्माण कंपनियों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा. बता दें कि, राम जानकी मंदिर का शिलान्यास अगस्त महीने में प्रस्तावित है. नीतीश कैबिनेट से दिए गए मंजूरी के बाद सभी कार्य में तेजी आ गई है. जानकारी के मुताबिक, नीतीश सरकार की ओर से पिछले साल नवंबर महीने में ही पुनौरा धाम में विकास कार्य के लिए 120 करोड़ रुपये स्वीकृत की थी. इस बजट क्षेत्र में पर्यटक सुविधाओं के अलावा बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने को लेकर स्वीकृत हुआ था. जारी किए गए राशि को लेकर बताया गया कि, 50 एकड़ से ज्यादा की भूमि को अधिग्रहित किया जाना था.

पुनौरा धाम मंदिर ट्रस्ट का किया था पुनर्गठन

याद दिला दें कि, राम जानकी मंदिर के निर्माण को लेकर सबसे पहले खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये डिजाइन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने इस मंदिर को बिहार के लिए गौरव बताया है. बता दें कि, इस परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए सरकार ने पुनौरा धाम मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन किया है. इसमें बिहार के मुख्य सचिव को ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उनके नेतृत्व में ही मंदिर निर्माण और क्षेत्रीय विकास का कार्य किया जाएगा. ट्रस्ट में कुल 9 सदस्य होंगे, जिनमें विकास आयुक्त (उपाध्यक्ष), जिला अधिकारी (सदस्य), डीडीसी (कोषाध्यक्ष), विभिन्न विभागों के सचिव और पुनौरा धाम मठ के महंत शामिल हैं.

Also Read: Bihar News: डाक विभाग की बड़ी लापरवाही का भंडाफोड़, एक व्यक्ति दो जगहों से ले रहा था वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >