शराब पीने के आरोप में 112 में पदस्थापित पीटीसी निलंबित

एसपी मनोज कुमार ने कार्य में लापरवाही व पब्लिक पैलेस पर शराब पीने के आरोप में रीगा थाना के 112 डायल में पदस्थापित पीटीसी सिपाही लक्ष्मण

सीतामढ़ी. एसपी मनोज कुमार ने कार्य में लापरवाही व पब्लिक पैलेस पर शराब पीने के आरोप में रीगा थाना के 112 डायल में पदस्थापित पीटीसी सिपाही लक्ष्मण सिंह को निलंबित कर दिया है. इस दौरान सिपाही का पदस्थापन पुलिस केंद्र रहेगा. बताया गया कि थानाध्यक्ष रीगा को सूचना मिली थी कि उक्त सिपाही थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार पर शराब का सेवन कर रहा है. सूचना पर गश्ती दल जब बाजार पर पहुंची तो उक्त सिपाही फरार हो चुका था. जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद पाया गया. थानाध्यक्ष से उक्त पीटीसी सीपाही की शिकायत मिलने के बाद एसपी मनोज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीटीसी सिपाही को निलंबित कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >