Sitamarhi : सात लिपिक सहायक प्रशासी पदाधिकारी में प्रोन्नत

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय संवर्ग के सात कर्मियों को उच्चतर पद पर प्रोन्नति दी गई है.

सीतामढ़ी.

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय संवर्ग के सात कर्मियों को उच्चतर पद पर प्रोन्नति दी गई है. ये लिपिक अब सहायक प्रशासी पदाधिकारी के रूप में जाने जायेंगे. प्रोन्नति देने के लिए गत 20 नवंबर को जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी. उसी बैठक में प्रोन्नति का निर्णय लिया गया था और अब उसका पत्र निर्गत किया गया है, जिसमें कहा गया है कि संबंधित लिपिकों को उच्चत्तर पद का कार्यकारी प्रभार पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था के तहत नियमित प्रोन्नति का निर्णय होने तक विहित वेतनमान/लेवल सहित योगदान की तिथि से देय होगी. प्रोन्नत कर्मियों को प्रोन्नत पद पर अपने वर्तमान पदस्थापन कार्यालय में योगदान देने को कहा गया है. कहा गया है कि यदि नियमित प्रोन्नति की प्रक्रिया में अस्थायी व्यवस्था के तहत उच्चतर पद का प्रभार धारित लोक सेवक किसी कारणवश प्रोन्नति प्राप्त नहीं कर पाते है तो उसे उच्चतर पद से उसके मूल पद पर वापस कर दिया जायेगा. हालांकि उच्चतर पद के आधार पर प्राप्त की गई वेतन, भत्ते एवं सुविधाओं की वसूली उनसे नहीं की जायेगी. प्रोन्नत कर्मियों में डुमरा अंचल के अजीत कुमार सिंह, जिला आपदा के दीपक कुमार, जिला राजस्व के राजेश नंदन भारती, जिला निर्वाचन के फेकू राम, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के आलोक कुमार, बेलसंड अंचल के अजय कुमार झा व डुमरा प्रखंड कार्यालय के पंकज कुमार प्रसून शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >