sitamarhi news : नवचयनित प्रधान शिक्षक मंच ने एमएलसी को ज्ञापन सौंपा

नवचयनित प्रधान शिक्षक मंच, सीतामढ़ी की ओर से अरुण कुमार के नेतृत्व में शिष्टमंडल द्वारा स्थानीय सीतामढ़ी उच्च विद्यालय, डुमरा में आयोजित कार्यक्रम "शिक्षकों के दरबार में विधान पार्षद " में उपस्थित तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा.

सीतामढ़ी. प्रधान शिक्षक का जिला आवंटन एवं पदस्थापन जल्द हो, इसके लिए नवचयनित प्रधान शिक्षक मंच, सीतामढ़ी की ओर से अरुण कुमार के नेतृत्व में शिष्टमंडल द्वारा स्थानीय सीतामढ़ी उच्च विद्यालय, डुमरा में आयोजित कार्यक्रम “शिक्षकों के दरबार में विधान पार्षद ” में उपस्थित तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया है कि जिला आवंटन से असंतुष्ट कुछ अभ्यर्थियों द्वारा इस प्रक्रिया के विरुद्ध पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया है. इस वजह से बहाली पर अंतरिम रोक लगी हुई है. एमएलसी से सरकार से विशेष पहल कर न्यायिक प्रक्रिया को द्रुत गति से पूरा कर यथाशीघ्र बहाली करवाने की मांग की गयी, ताकि बिहार के सभी प्राथमिक विद्यालय को नया प्रधान मिलें और विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त हो सके. शिष्टमंडल में मनीष कुमार सिंह, ज्योति गौतम, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, मुरली मनोहर, प्रभाकर कुमार, विष्णु आनंद, सदानंद कुमार, राकेश कुमार पासवान, दिनेश राम, सुजीत कुमार, विक्रम कुमार, लक्ष्मण चौधरी, भरत बैठा, मृत्युंजय झा, दिलीप राम, मधुरेश पासवान, मंजय कुमार, यश राज, मंधीर कुमार व संतोष कुमार सुमन आदि शिक्षक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >