तर्पण कराने जा रहे पुरोहित की ट्रक से कुचलकर मौत

तर्पण कराने जा रहे वृद्ध पुरोहित की मौत बुधवार की अहले सुबह बनौली पेट्रौल पंप के समीप एनएच 227 पर ट्रक से कुचलकर हो गयी.

सुरसंड. तर्पण कराने जा रहे वृद्ध पुरोहित की मौत बुधवार की अहले सुबह बनौली पेट्रौल पंप के समीप एनएच 227 पर ट्रक से कुचलकर हो गयी. मृतक नागेंद्र ओझा (65 वर्ष) थानांतर्गत बनौली गांव के वार्ड संख्या आठ के रहनेवाले थे. ग्रामीणों ने बताया कि पुरोहित सुबह में पेट्रोल पंप के निकट स्थित तालाब में यजमान को तर्पण कराने जा रहे थे. इसी बीच यूपी 70 एफटी 8905 नंबर के ट्रक का चालक वाहन को सड़क के किनारे पार्क करने लगे. पार्किंग के दौरान सड़क के किनारे बैठे वृद्ध पुरोहित की मौत उक्त ट्रक से कुचलकर घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय व सपुअनि श्यामनंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद ट्रक को छोड़ चालक फरार हो गया. पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेवार ट्रक को जब्त कर लिया है. मृतक को तीन पुत्र है, जिसमें एक पुत्र अर्धविक्षिप्त है. पुत्र के लिखित बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >