अगर आप बराही या मरपा फीडर से जुड़े हैं तो जान लें, मंगलवार सुबह रहेगी बिजली कटौती

सीतामढ़ी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना। मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार को बराही और मरपा कृषि फीडर पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें कब और कितने समय के लिए।

Sitamarhi News: सुप्पी के स्थानीय पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार को बराही और मरपा कृषि फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बाधित रहेगी.

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है.

मेंटेनेंस के लिए लिया गया शटडाउन

कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि पावर सब स्टेशन में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा. इसी कारण निर्धारित समय तक दोनों फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

इन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

यह बिजली कटौती बराही फीडर और मरपा कृषि फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगी.

बिजली विभाग ने कहा है कि मेंटेनेंस कार्य का उद्देश्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और अधिक सुचारु बनाना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By फणींद्र कुमार झा

फणींद्र विगत 16 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें समस्यात्मक, प्रशासनिक एवं जमीनी स्तर की प्रखंड से जुड़ी खबरों को बारीकी से तराशने का गहरा अनुभव प्राप्त है. वे स्थानीय मुद्दों को निष्पक्षता से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >