Sitamarhi Power Cut: पुपरी पावर सब स्टेशन से निकलने वाले चोरौत 11 केवी फीडर पर शनिवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.
इन पंचायतों में नहीं मिलेगी बिजली
विद्युत विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान रामनगर बेदौल, बौरा बाजितपुर, भिट्ठाधर्मपुर पंचायत के अलावा सिंगियाही और हरदिया इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
उपभोक्ताओं से की गई अपील
कनीय अभियंता रवि भूषण ने चोरौत 11 केवी फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें, ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
