सोमवार को इन इलाकों में एक-एक घंटे बंद रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र में पावर ग्रिड के मेंटेनेंस कार्य के चलते बोखड़ा और नानपुर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है और आवश्यक कार्य पहले निपटाने की अपील की है.

Sitamarhi Power Cut: रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र के रुन्नीसैदपुर पावर ग्रिड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार को बोखड़ा और नानपुर 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से होने वाली बिजली आपूर्ति तय समय तक पूरी तरह बाधित रहेगी.

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है.

इन समयों पर बंद रहेगी बिजली

विभाग के अनुसार बिजली आपूर्ति का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा—

  • 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, बोखड़ा : सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक.
  • 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, नानपुर : दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक.

इस दौरान दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.

मेंटेनेंस कार्य के कारण लिया गया फैसला

कार्यपालक अभियंता, संचरण अवर प्रमंडल, रुन्नीसैदपुर सोनिका कुमारी ने बताया कि पावर ग्रिड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते यह अस्थायी बिजली कटौती की जा रही है.

उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tusheem kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >