sitamarhi news : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : अबतक 24 घरों पर लगा रूफटॉप सोलर पैनल, जांच की प्रक्रिया में 472 आवेदन

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्ष 2026-27 तक जिले के चार सौ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाया जाना हैं

डुमरा. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्ष 2026-27 तक जिले के चार सौ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाया जाना हैं, यानि इन घरों में ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लांट से बिजली आपूर्ति होनी हैं. अब तक इस योजना के तहत विद्युत विभाग को 1811 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 24 आवेदकों के घरों पर सोलर पैनल लगा दिया गया हैं. वहीं, 472 आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा हैं. अधिष्ठापित सोलर पैनल के जांचोपरांत निर्धारित अनुदान की राशि संबंधित आवेदकों के बैंक खाते में भेजा जाएगा. इसके लिए उपभोक्ता वेंडर का चयन करने व प्रोडक्ट के संबंध में संबंधित कनीय अभियंता व सहायक अभियंता से संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. बताया गया कि उक्त योजना के लिए वही व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं, जिनके नाम पर विद्युत कनेक्शन है.

— सौर ऊर्जा संयंत्र से उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभ

▪︎ इस योजना के लाभ के लिए उपभोक्ता बैंकों से अधिकतम दो लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर सकते हैं.

▪︎ इस संयंत्र के स्थापना के लिए आवश्यक छत का क्षेत्रफल लगभग एक सौ स्क्वायर फीट प्रत्येक किलोवाट है.

▪︎ सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना में लागत राशि की प्रतिपूर्ति शहरी क्षेत्रों में चार से पांच वर्ष तो ग्रामीण क्षेत्रों में सात से आठ वर्षो में हो जाएगी.

▪︎ सही रख-रखाव करने पर सौर ऊर्जा संयंत्र की आयु लगभग 25 वर्ष तक होती है.

— पोर्टल के माध्यम से होगा ऑनलाइन आवेदन

इस योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करना हैं. रजिस्ट्रेशन होने के बाद सोलर लगाने के पूर्व उपभोक्ता व डिस्कॉम के बीच नेट मीटरिंग एग्रीमेंट होगा. सोलर पैनल लगने के बाद उसकी जांचोपरांत सब्सिडी राशि संबंधित उपभोक्ता के बैंक खाता में भेजा जाएगा. बताया गया है कि सब्सिडी के लिए पीएम सूर्य घर पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाना है.

— किलोवाट के अनुसार अनुदान का निर्धारण

▪︎ एक से दो किलोवाट क्षमता तक 30 हजार रुपए प्रति किलोवाट

▪︎ तीन किलोवाट अथवा इससे अधिक क्षमता के लिए 78 हजार रुपए तक

— क्या कहते हैं अधिकारी

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के जांचोपरांत सोलर पैनल लगवाया जा रहा हैं. अबतक 24 आवेदकों को लाभ मिला हैं. शेष आवेदन जांच की प्रक्रिया में है. यह योजना काफी लाभकारी हैं. इसके लिए जरूरी है कि जिनके नाम पर विद्युत कनेक्शन है, वही उपभोक्ता आवेदन कर सकते हैं.

पंकज कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >